Mangle Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल देव को ऊर्जा, भूमि, भाई, साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। मंगल देव आज यानि की वृषभ राशि में मार्गी होंगे। जिसका सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 जनवरी 2023 को रात 12 बजकर 7 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होंगे। जिसका जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल देव के मार्गी होने से किन-किन राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

कर्क राशि (Mangal Margi 2023)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके अनुकूल हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि भी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रहे जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको निजात मिल सकती है।

सिंह राशि (Mangal Margi January 2023)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव नौवें और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। अधिकारी पदों पर कार्यरत जातकों को नए मौके मिल सकते हैं। मां के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं और उनका पूरा सहयोग भी आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Grah Gochar January 2023)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव लग्न और छठें भाव के स्वामी होते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से जातकों को राहत मिल सकती है। पेशेवर जीवन के लिए समय अनुकूल हो सकता है। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023