Mangal Planet Margi In January: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 जनवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृष राशि में मार्गी (Mangal Planet Margi) होने जा रहे हैं। मार्गी होने से मतलब ग्रह की सीधी चाल से है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि के जातक ऐसे हैं, जिनको इन दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय लंबे समय से चल रही रुपये-पैसे की दिक्कत दूर हो सकती है। साथ ही लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं। वहीं घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस अवधि में पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
आप लोगों को मंगल ग्रह का मार्गी होना धन के मामले में लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। वहीं अगर आप पर इस समय कर्जा है तो वह आप चुका सकते हो।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना वृष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मंगल ग्रह का प्रभाव आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आ सकती है।