Mangal Margi 2023: साल 2023 में कई राशियों के जातकों को मंगल देव का साथ मिल सकता है। जिस कारण कारोबार, करियर और नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 जनवरी 2023 को वृषभ राशि में मार्गी होंगे, जिसका अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल देव के इस राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के जातकों का समय अच्छा हो सकता है।

मेष राशि (Mangal Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। धन लाभ भी हो सकता है। वहीं रूके हुए पैसे भी इस अवधि में मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। करियर में भी तरक्की मिल सकती है।

सिंह राशि (Grah Gochar 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को मंगल देव का साथ मिल सकता है। करियर के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर समय अच्छा हो सकता है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर में भी वातावरण अच्छा हो सकता है। वहीं कई जातकों की इस दौरान नौकरी भी बदल सकती है।

कन्या राशि (Rashi Parivartan 2023)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं आर्थिक लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस अवधि में लंबे समय से रूके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023