Mangal transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने शत्रु और मित्र ग्रहों की राशियों में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीनव और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को मंगल ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। मिथुन राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के मुताबिक मंगल और बुध ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। जिसे आयु और गुप्त रोग का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको सेहत का ख्याल रखना होगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। साथ ही चोट-चपेट से सावधान रहें। वहीं परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको भाग्य का भी कम ही साथ मिलेगा। ससुराल के लोगों से किसी विषय को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हानिकाकर सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12 वें भाव में गोचर कर रहे हैं। जिसे हानि और व्यय का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आप फिजूल खर्च कर सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही बेवजह की थकान और भागदौड़ से आपका सामना हो सकता है। रोग-बीमारियों से बचकर रहें। वहीं लेन- देन करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं इस समय कार्यस्थल पर वाद- विवाद से बचें। वरना जूनियर और सीनियर के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। साथ ही लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

साथ ही बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। मतलब अभी नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही प्रापर्टी में निवेश करने से भी बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए लगातार बहस से बचें। 

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023