Malmas 2023: इस वर्ष मलमास लगने के कारण सावन दो माह का रहेगा। सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। सावन में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से पुण्यफल के प्राप्ति होने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 वर्षो के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि इस बार सावन दो माह का होगा। वहीं मलमास लगने के कारण इस साल व्रतों और त्योहारों की तारीख में आगे-पीछे होगी।

क्या होता है मलमास (Malmas 2023 Date)

पंचांग के अनुसार तीन वर्ष में एक साल ऐसा होता है, जिसमें एक माह ज्यादा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं, जिस माह में सूर्य देव राशि परिवर्तन नहीं करते हैं। उसे मलमास या अधिक मास कहा जाता है। अधिक मास में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित बताया गया है। मलमास 18 जुलाई 2023 से शुरू होकर 16 अगस्त 2023 तक रहेगा।

मलमास में नहीं करना चाहिए ये कार्य

-मलमास में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
-गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
-इस अवधि में नया घर नहीं खरीदना चाहिए।
-कोई नया कार्य नहीं शुरू करना चाहिए।

मलमास में करें ये कार्य

-इस मास में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
-गरीबों का मदद करें और दान करें।
-देवी- देवताओं और अपने इष्ट देव की पूजा करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023