Makar Sankranti 2023: सूर्य देव 14 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव स्थान परिवर्तन कर मकर राशि में जाएंगे, तो मकर संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं मकर राशि में इस समय शनि देव भी है यानि की सूर्य और शनि के युति में इस बार मकर संक्रांति पड़ रही है, जो बहुत ही शुभ मानी जा रही है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि की युति में पड़ी रही मकर संक्रांति पर ज्योतिषीय उपाय करने पर जातकों को शनि देव की कृपा प्राप्त हो सकती है और उनके कई बिगड़े काम हो सकते हैं।

-मकर संक्रांति पर उड़द की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे शनि देव के प्रसन्न होने की मान्यता है।

-चावल का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन चावल दान करने से चंद्र ग्रह के प्रसन्न होने की मान्यता है।

-हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से होता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन हल्दी का दान करने से गुरु ग्रह के भी प्रसन्न होने की मान्यता है।

-मकर संक्रांति पर सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

-इस दिन सूर्य देव को तांबें के पात्र से अर्घ्य देना चाहिए।

मकर संक्रांति का महत्व

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक रूप से मकर संक्रांति का बहुत ही महत्व हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर जाते हैं। वहीं एक दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार असुरों पर भगवान कृष्ण के विजय के रूप में भी मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति से दिन बड़ा और रात छोटी होने लगती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023