Makar Sankranti 2023: साल 2023 में सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अभी सूर्य देव धनु राशि में हैं। जब सूर्य देव मकर राशि में जाएंगे, तो मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करने बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कंबल आदि का दान करना बहुत ही फलदायी होता है।

मकर संक्रांति 2023 मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Date)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव धनु राशि से 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का मुहूर्त 15 जनवरी 2023 को सुबह करीब 6 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। ऐसे में साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

-मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करना बहुत ही फलदायी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे कुंडली में राहु ग्रह दोष दूर होने की मान्यता है।

-इस दिन उड़द के दाल की खिचड़ी का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उड़द का संबंध शनि ग्रह से होता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन उड़द की खिचड़ी दान करने से कुंडली में शनि ग्रह दोष दूर होने की मान्यता है।

-मान्यता के अनुसार इस दिन तिल का दान जरूर करना चाहिए। तिल का दान करने से भी शनि दोष दूर होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023