Maha Shivratri 2023 Date: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है।
महाशिवरात्रि 2023 मुहूर्त (Maha Shivratri 2023 Muhurat)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को पड़ रही है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
महाशिवरात्रि 2023 पूजा विधि (Maha Shivratri 2023 Puja Vidhi)
मान्यता के अनुसार महाशिवरात्र के दिन भगवान भोले नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथी ही सुख-समृद्धि भी आती है।
-सर्योदय से पहले उठे और स्नान के बाद साफ स्वच्छ कपड़े पहने
-पूजा स्थल की सफाई करें और गंगा जल से स्वच्छ करें।
-दूध, दधी,शहद और गंगा जल से स्नान कराएं।
-बेलपत्र, फूल, दीप और अक्षत से भगवान शिव की पूजा करें।
-फल और मीठे का भोग लगाएं।
-शिव पाठ और शिव चालीस पढ़े।
-पूजा के बाद प्रसाद का वितरण करें।
महाशिवरात्रि 2023 महत्व (Maha Shivratri 2023 Importance)
ज्योतिष शास्त्र और मान्यता महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात होती है। इस दिन शिव भक्त भोले नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए उनका अभिषेक करते हैं और व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा जल से शिव का अभिषेक करने से दुखों से छुटकारा मिल जाता है।