Astrology: हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान भोले नाथ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। वहीं कई राशियां ऐसी हैं, जिन पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जोतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि वह कौन सी तीन राशियां हैं, जिन पर भगवान भोले नाथ सदैव मेहरबान रहते हैं और उनकी कृपा से हमेशा आर्थिक समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल इस राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। वहीं यह भी मान्यता है कि जातक हर सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित करें। इससे उनके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

मेष राशि

इस राशि के स्वामी भी मंगल देव होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातको को भी सदैव भगवान शिव का साथ मिलने की मान्यता है। सोमवार के दिन भगवान भोले नाथ की बेल पत्र आदि से पूजा करने पर जातकों को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि भगवान शिव की प्रिय राशि है। मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। मान्यता है कि इस राशि के जातकों पर भगवान भोले नाथ सदैव प्रसन्न रहते हैं। सोमवार के दिन इस राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही लाभप्रद बताया गया है।

सोमवार पूजा विधि

-सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्वच्छ कपड़े पहने।
-पूजा स्थल को गंगा जल से शुद्ध करें।
-भगवान शिव को गंगा जल, दूध,दही और शहद से स्नान कराएं।
-बेलपत्र, शमी पत्ती, फूल चढ़ाएं और मीठे का भोग लगाएं।
-शिव चालीसा और शिव पाठ करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023