Laxmi Narayan Rajyog In Makar: ज्योतिष शास्त्र में कई राजयोगों का वर्णन किया गया है। जिसमें से एक लक्ष्मी नारायण राजयोग भी है। यह राजयोग बुध और शुक्र ग्रह की युति से बनता है। जो 29 दिसंबर को बनने जा रहा है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 28 दिसंबर यानि कि आज मकर में प्रवेश कर गए हैं। साथ ही शुक्र ग्रह 29 दिसंबर को मकर में गोचर करेंगे। जिससे इस योग का निर्माण होगा। वहीं आपको बता दें कि यह साल का अंतिम लक्ष्मी नारायण राजयोग है। आइए जानते हैं इस योग के बनने से किन राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ ही मित्रों के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। माता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही इस योग की दृष्टि आपकी राशि से दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में भी सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे प्रेम- संबंध, संतान और उच्च शिक्षा का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपके प्रेम- संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही नए साल में प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो छात्र कई कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। उनकी इस समय मुराद पूरी हो सकती है। वहीं विदेश में जातक पढ़ाई के योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
आप लोगों को लक्ष्मी नारायण राजयोग किसी वरदान के समान साबित हो सकता है। क्योंकि इस योग की युति आपकी आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार विस्तार के लिए बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। अगर आप रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका इस दौरान प्रमोशन हो सकता है। इस समय पिता के साथ भी संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है।
