Mangalwar Ke Totke: नवग्रह से संबंधित सप्ताह का कोई न कोई दिन होता है। आपतो बता दें कि मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का माना गया है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। क्योंकि मंगल ग्रह उग्र और क्रोध के कारक होते हैं। इसलिए शादी में भी मांगलिक का विचार किया जाता है। वहीं मंगल की स्थिति अच्छी नहीं होती तो पारिवारिक कलह, कष्ट, दुर्घटना जैसी आशंकाएं बनी रहती हैं। लाल किताब में मंगल को मजबूत रखने के लिए कुछ उपाय व टोटके बताए गए हैं। जिनको करने से वैवाहिक जीवन में अच्छा तालमेल और जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं इन टोकटों के बारे में…

वैवाहिक जीवन में रहती है मिठास

लाल किताब अनुसार मंगलवार के दिन गुड़ की डली को रोटी में लपेट के लाल गाय को खिला दें। ऐसा करने से मांगलिक दोष से मुक्ति मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है। साथ ही मंगलवार के दिन बंदरों को चने खिलाने चाहिए। ऐसा करने से मंगल का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

धन आगमन के खुलते हैं मार्ग

अगर व्यापार में आपको सफलता नहीं मिल पा रही हो तो शुक्रवार की रात 7 कौडि़यों की पूजा करें, फिर इन्‍हें लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। साथ ही धन में वृद्धि होती है।

सुख- समृद्धि के लिए ये उपाय

अगर काफी मेहनत और प्रयास के बावजूद आर्थिक तंगी रहती हो तो  मंगलवार के दिन लाल गाय को रोटी दें और हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और दीपक में लाल बत्ती का प्रयोग करें। साथ ही हनुमान जी के मंदिर में बैठकर 21 दिन लगातार हनुमान चालीसा या हनुमान बाहुक का पाठ करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।

भय और शत्रुओं पर मिल सकती है विजय

यदि आपको अज्ञात भय और गुप्त शत्रुओं पर विजय चाहिए तो मंगलवार के दिन लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर या किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा आप लगातार सात मंगलवार तक करे। आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। साथ ही ऐसा करने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023