Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र और व्यापार, बुद्धि के दाता बुध की युति मार्च में बनने जा रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम अटके हुए थे वो इस समय बनेंगे। वहीं जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनकी परेशानियां भी बहुत जल्द खत्म हो सकती हैं। साथ ही इस समय आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद इस अवधि में पूरी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपके कर्म भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होगा। वहीं जो लोग काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी समय अनुकूल है।
नौकरी पेशा लोगों का भी इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, जिससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में थोड़ी निराशा हो सकती है। साथ ही सेहत भी नरम रह सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को लक्ष्मी नारायण योग बनने से आर्थिक लाभ हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ होने के आसार हैं। जो लोग काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी समय अनुकूल है। मतलब आप व्याापार में निवेश कर सकते हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश कर लाभ कमा सकते हैं।