Shape Of Hand Thumb: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार में व्यक्ति के शरीर में मौजूद अंगों और उनकी बनावट के आकार पर फलित किया जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं। अंगूठे की शेप के बारे में, क्योंकि अंगुलियां के साथ- साथ हमारे अंगूठे का भी उतना महत्व होता है। वहीं  अंगूठा हमारी इच्छा शक्ति का प्रतीक है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। आपको बात दें कि जिन लोगों का अंंगूठा लचीला होता है। ये लोग अपने करियर के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। ये जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं उसको पाकर ही दम लेते हैं।

होता है आकर्षक व्यक्तित्व और भावुक

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का नोकदार अंगूठा होता है।  ऐसे अंगूठे मूल स्थान पर चौड़े, मध्य में गोल तथा नाखून तक पहुंचते- पहुंचते नुकीले हो जाते हैं। जिन लोगोंं के ऐसे अंगूठे होते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और भावुक होते हैं। ये लोग थोड़े आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग श्रेष्ठ मित्र साबित होते हैं।

जीते हैं लैविश लाइफ

जिन लोगों का अंगूठा सूच्याकार होता है। ऐसा अंगूठा पीछे से चौड़ा व ऊपर से गोलाकार होता है। जिन लोगों के अंगूठे इस प्रकार के होते हैं वे काफी व्यवहारिक होते हैं। ये लोग अच्छा भोजन करना पसंद करते हैं। ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही इनको अच्छे कपड़े पहनने का शौक होता है। ये लोग सुंदरता से प्रेम करते हैं। 

ईमानदार और सादगी से जीते हैं जीवन

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का अंगूठा ऊपर से नीचे तक एक जैसा रहता है। ये लोग सादगी से जीवन जीते हैं। साथ ही ये लोग ईमानदार और कर्मठ होते हैं। ये लोग मेहनत करने से भी बिल्कुल नहीं घबराते। ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। साथ ही कला के दम ये सामने वाले को अपना फैन बना लेते हैं।

अंगूठा हो अगर छोटा

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है। साथ ही ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। ये आत्मविश्वासी भी होते हैं। साथ ही ये लोग अपने जीवनसाथी को बेहद प्यार करने वाले होते हैं और रिश्ते को अच्छे निभाते हैं। साथ ही ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023