Ketu Gochar In Kanya: साल 2023 में राहु और केतु जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि ये दोनों ग्रह 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। साथ ही इनको ज्योतिष में छाया ग्रह माना गया है। वहीं केतु कर्म प्रधान ग्रह हैं। केतु ग्रह साल 2023 में तुला राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशि के जातक ऐसे हैं, जिनको केतु का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि के जातक हैं… 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को केतु ग्रह का गोचर शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ होने के आसार हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। करियर के क्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। वहीं आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

केतु ग्रह का गोचर मीन राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे वैहाविक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को केतु ग्रह का राशि परिवर्तन करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही  इस दौरान आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। वहीं पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023