Ketu Gochar 2023: इस साल केतु ग्रह भी अपना स्थान बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को अशुभ ग्रह माना गया है। केतु ग्रह को किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं प्राप्त है। यह आध्यात्म, वैराग्य, मोक्ष आदि के कारक माने जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि केतु ग्रह के राशि परिवर्तन का अनुकूल प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Grah Gochar 2023)
इस राशि के जातकों पर केतु गोचर का अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां इस अवधि में खत्म हो सकती हैं। वहीं लंबे समय से रूका हुआ कार्य भी इस अवधि में पूर्ण हो सकता है। आर्थिक लाभ भी होने के प्रबल योग बन रहे हैं। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान निवेश करना लाभप्रद हो सकता है।
सिंह राशि (Ketu Gochar 2023)
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आपके सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि में संपत्ति में निवेश करने से आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग आपके मिल सकता है। व्यवसाय में किए गए मेहनत का बेहतर परिणाम आपको मिल सकता है।
धनु राशि (Gochar 2023)
इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर फलदायी साबित हो सकता है। पेशेवर जीवन में जातकों को कई लाभ मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यो की ओर आपका रूझान बढ़ सकता है और धन लाभ भी हो सकता है। करियर में भी तरक्की मिल सकती है।