Jupiter And Venus Conjunction In Meen: वैदिक ज्योतिष में ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र ग्रह 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 12 साल बाद मीन राशि में शुक्र और गुरु ग्रह की युति (Guru And Shukra Ki Yuti) बनेगी। इस युति का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह की युति लाभकारक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अचानक से कोई ऐसी पेमेंट मिल सकती है जो काफी समय से रुकी थी। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। धर्म और अध्‍यात्‍म के विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

गुरु और शुक्र ग्रह की युति कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बनने जा रही है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में जो लोग शुरुआत करना चाह रहे हैं उनके लिए यह अच्‍छा समय साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह के प्रभाव से जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह की युति करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती हैं। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनेगी। इसलिए इस समय आपको बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

साथ कारोबारियों को पार्टनरशिप के मामलों में भी लाभ होगा। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है। वहीं आप इस वक्‍त जिस काम को भी मेहनत और लगन से करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर दोनों का साथ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023