Jaya Ekadashi 2023: सनातन धर्म में जया एकादशी का अधिक महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा का विधान बताया गया है। 1 फरवरी 2023 को जया एकादशी पड़ रही है। आइए जानते हैं कि मुहूर्त, पूजा विधि और इसका महत्व क्या है।
Jaya Ekadashi 2023 मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2023 Muhurta)
ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी पड़ती है। इसे भूमि एकादशी भी कहते हैं। एकादशी तिथि 31 जनवरी 2023 को 11 बजकर 53 बजे से शुरू होकर 1 फरवरी 2023 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। जया एकादशी का व्रत 1 फरवरी 2023 को रखा जाएगा।
जया एकादशी 2023 पूजा विधि (Jaya Ekadashi 2023 Puja Vidhi)
-सुबह सूर्योदय से पहले उठे और स्नान करें।
-पूजा स्थल की सफाई कर गंगा जल से शुद्ध करें।
-गंगा जल, धूप,दीप और पंचामृत से भगवान विष्णु की पूजा करें।
-रात्रि में भगवान हरि का जागरण करें।
-द्वादशी के दिन गरीबों को भोजन कराएं और जररूतमंदों की मदद करें।
जया एकादशी 2023 महत्व (Jaya Ekadashi 2023 Importance)
पौराणिक कथा के अनुसार इस व्रत को रखने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्यफल की प्राप्ति होती है। मान्यता के अनुसार इस व्रत को रखने से दुष्ट आत्मों के भय से भी मुक्ति मिलती है और आर्थिक संकट खत्म होने के साथ सुख-समृद्धि भी आती है।