Mole On Lips: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनावट से उसके भविष्य और नेचर के बारे में बताया जाता है। लेकन क्या आपको पता हैं, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तृत के बताया गया है। मतलब तिल शरीर पर कहा है और उसका क्या साइज है, इसको देखकर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं होंठ के ऊपर तिल के बारे में, दरअसल किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर यदि होंठ या फिर उसके आस-पास तिल हो तो वह लोगों का ध्यान बहुत जल्दी अपनी ओर खींचता है। आइए जानते हैं इसका क्या मतलब होता है…
होंठ के नीचे हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के होंठ के नीचे तिल हो तो ऐसे व्यक्ति अपने काम में निपुण होते हैं इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। साथ ही साथ ही ये लोग साहसी, चतुर, मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं।
होंठ पर हो तिल
अगर किसी व्यक्ति के होठों के दाएंं तिल हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करने वाला होता है। साथ ही दोनों लोगों में अच्छा सामंजस्य होता है। वहीं व्यक्ति डिसीजन जीवनसाथी से पूछकर लेता है। ये लोग किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति को अच्छे कपड़े पहनने और अच्छा भोजन करने का शौक होता है। ये लोग व्यवहारिक और दूरदर्शी भी होते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर सबसे मिलजुल कर रहते हैं। लेकिन इन लोगों को गलत बात बर्दाश्त नहीं होती है।
निचले होंठ के बीच में तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के निचले होंठ के बीच में तिल होता है। ऐसे लोग भावुक होते हैं। अगर कोई इनसे ऊंची आवाज में बात कर लें, तो ये रोने की स्थिति में आ जाते हैं। साथ ही किसी बात को घंटों तक सोचते हैं। लेकिन ये मल्टीटास्कर होते हैं। साथ ही ये सामाजिक भी होते हैं। बात की जाए इनके प्रेमी जीवन की तो ये काफी रोमांटिक होते हैं।