Horoscope 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 करियर के लिए फलदायी साबित हो सकता है। नए साल में होने वाले ग्रहों के गोचर का अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति और शनिदेव का साथ कई राशियों के जातकों को मिल सकता है। छात्र जातकों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को 2023 में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि नए साल में किन -किन राशियों के जातकों को ग्रहों का साथ मिल सकता है और उन्हें करियर में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2023 (Scorpio Horoscope 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों की कुंडली में 22 अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को गुरु बृहस्पति का पूरा साथ मिल सकता है। जातक करियर में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं जो जातक विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं। उन्हें भी बुध देव का साथ मिल सकता है। कुल मिलाकर 2023 इस राशि के जातकों के लिए करियर के हिसाब के अनुकूल साबित हो सकता है।

मकर राशिफल 2023 (Capricorn Horoscope 2023)

इस राशि के छात्र जातकों की शुरूआत अच्छी हो सकती है। 14 जवनवरी से सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। जातकों को सूर्य देव का पूरा साथ मिल सकता है। वहीं 7 जनवरी को बुध देव भी राशि परिवर्तन कर सूर्य देव के साथ युति करेंगे। जनवरी से 22 अप्रैल तक गुरु बृहस्पति जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। जातकों को इन तीनों ग्रहों का साथ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कुंभ राशिफल 2023 (Aquarius Horoscope 2023)

इस राशि के जातकों को जनवरी 2023 से ही शनिदेव का साथ मिल सकता है। शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि में ही 13 फरवरी को सूर्य देव और 27 फरवरी को बुध देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जातकों को छात्रवृत्ति या कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। छात्र जातक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और परिणाम भी उनके पक्ष में आ सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023