Horoscope 2023: साल 2023 के शुरुआती माह से ही ग्रहों की चाल बदलने लगेगी। 14 जनवरी को सूर्य देव और 17 जनवरी को शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव जातकों पर पड़ता है। वहीं साल 2023 में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों के जातकों को नए साल में ग्रहों के स्थान बदलने से व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मेष राशिफल 2023 (Aries Horoscope 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए साल 2023 की शुरुआत में कारोबार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मार्च से मई के दौरान व्यापार के लिए अच्छा समय हो सकता है। आप कोरोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। विदेश से जुड़ा कोराबार कर रहें जातकों के लिए भी यह समय लाभप्रद हो सकता है।
वृषभ राशिफल 2023 (Taurus Horoscope 2023)
साल 2023 के शुरुआत से ही इस राशि के जातकों को शनिदेव का साथ मिल सकता है। 17 जनवरी को शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़े कारोबार के लिए यह बेहतर समय हो सकता है। साल 2023 के अंत में थोड़ा सावधान रहना होगा।
मिथुन राशिफल 2023 (Gemini Horoscope 2023)
इस राशि के जातकों को साल 2023 की शरुआत से ही कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव के राशि परिवर्तन का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि शनिदेव की स्थिति बदलते ही व्यापार के लिए समय अच्छा हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। वहीं आपको कारोबार में भी गुरु बृहस्पति का साथ मिल सकता है।