Shani And Jupiter Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस बार होली पर एक ऐसा योग बनने जा रहा है, जो 30 साल बाद बना रहा है। शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं। साथ ही इस दिन त्रिग्रही योग भी बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग से आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु और शनि देव का संयोग आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में इनकम स्थान में शनि देव कर्म भाव पर गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों की इस अवधि में नई जॉब भी लग सकती है। वहीं इस समय आपको कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का होली के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि और गुरु देव का संयोग कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव और गुरु आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में भ्रमण करेंगे। जिससे इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को बहुत ही उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
गुरु और शनि देव का योग आपको अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में तो गुरु पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी प्राप्ति हो सकती है। वहीं जिन लोगों का खान-पान, प्रापर्टी और रियल स्टेट का व्यापार है, उनको ये समय शानदार सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में प्रेम संबंध में आपको सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को शनि और गुरु का विशेष संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से शनि देव नवम भाव तो गुरु ग्रह दशम भाव में विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आप काम- कारोबार से सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।