Vikram Samvat 2080: वैदिक पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष इस साल 22 मार्च से शुरू हो रहा है। वहीं इस दिन बुधवार है। इसलिए बुध इस नए साल के राजा माने जा रहे हैं और शुक्र इस नए साल के मंत्री माने जा रहे हैं। वहीं इस नववर्ष का नाम पिंगल है। साथ ही इस नववर्ष की शुरुआत एक दुर्लभ योग के साथ हो रही है। आपको बता दें कि एक नववर्ष पर शनि देव 30 साल बाद कुंभ राशि में स्थित हैं। इसलिए इस यह हिंदू नववर्ष सभी राशियों के लिए बेहद खास है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको हिंदू नववर्ष से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय पैतृक पक्ष और पिता एवं पिता समान व्यक्तियों से आपको सहयोग और लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। यात्राओं की संभावना बढ़ेगी। जिसमें लाभ संभव है। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
हिंदू नववर्ष आप लोगों के लिए सुखद और लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। योजनागत ढंग से कार्य करेंगे, तो लाभ होगा। इस समय आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं सूर्य देव आपके लाभ स्थान में रहेंगे। इसलिए इस समय आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही नई व्यापारियक डील फाइनल हो सकती है। वहीं व्यापारी इस समय कारोवार का विस्तार भी कर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही घर में सुख सौख्य रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा।
साथ ही आपके व्यवहार और बातों में आत्मविश्वास भी खूब नजर आएगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं इस समय कारोबार में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे आपको धनलाभ हो सकता है।