Hans And Malavya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र ग्रह भी मीन में संचरण कर रहे हैं। शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, संसारिक सुख, वैभव, धन, संगीत कला का कारक माना जाता है। जबकि गुरु ग्रह ज्ञान, उन्नति, सुख, संपदा के कारक हैं। वहीं गुरु और शुक्र की मीन में युति 12 साल बाद बन रही है। साथ ही इन ग्रह की युति से मालव्य और हंस नाम का राजयोग भी बन रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए हंस और मालव्य राजयोग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु और शुक्र आपकी राशि से भाग्य स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। वहीं जो काम आपके रुके हुए थे, वो बन सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं नौकरी की तलाश में घूम रहे लोगों को अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही यह अवधि प्रतियोगी छात्रों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। मतलब वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मालव्य राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों को धनलाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वहीं हंस राजयोग भी बन रहा है। इसलिए अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो कोई पद आपको कोई पद मिल सकता है। वहीं इस समय व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं नौकरपेशा लोगों का अप्रैल या अप्रैल के बाद इंक्रीमेंट और प्रमोशन का योग बन रहा है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
हंस और मालव्य राजयोग का बनना मीन राशि के जातकों को अच्छा साबित हो सकता है। इसलिए समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साध ही भाई- बहनों का साथ मिलेगा। वहीं जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप इस वक्त कोई जमीन खरीदना या फिर बेचना चाहते हैं तो यह समय इस काम के लिए अनुकूल है।
साथ ही इस समय आपको अपेक्षा से अधिक इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर का साथ मिल सकता है।