Guru Uday 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह उदित या अस्त होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अप्रैल में उदित (Jupiter Rise In April 2023) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह के उदित होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके भाग्य की वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आप व्यापार या किसी अन्य काम से यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह का उदय होना विदेश में कार्यरत जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का उदय होना करियर और व्यापार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग को इस समय कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छी कमाई हो सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए नई नौकरी के अवसर मिलने के आसार हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

गुरु ग्रह का उदय होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आर्थिक मामलों में भी सफलता प्राप्‍त हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन इस अवधि में मिल सकता है। इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, शिक्षा और मीडिया लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023