Jupiter Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदित होते रहते हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह अस्त होता है, तो उसकी शक्तियां खत्म हो जाती हैं। वहीं जब वह ग्रह उदय होता है, तो वह पूर्ण फल देने लगता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति अप्रैल की शुरुआत में उदय (Jupiter Rise In April) होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगोंं पर देखने को पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मीन राशि में उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। कारोबार और बिजनस में आपका लाभ बढ़ेगा। वहीं गुरु ग्रह की दृष्टि आपके दांपत्य जीवन पर पड़ रही है। इसलिए दांपत्य जीवन में मधुरता का वास रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको इस अवधि पर रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

देवताओं के गुरु बृहस्पति के उदित होने से मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 10वें स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस अवधि में नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही आप जितनी मेहनत और लगन से काम करेंगे उससे बढ़कर आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। वहीं इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में उदित होंगे। जिसे शत्रु और रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही किसी पुराने रोग से आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं अगर कोई कर्ज चल रहा है तो उसे चुकाने के लिए आप प्रयास तेज कर सकते हैं। जो लोग घर या जमीन लेने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023