Guru Gochar In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में राजयोग होता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। मतलब उसको सभी भौजिक सुखों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि ग्रह भी समय- समय पर गोचर करके राजयोग का निर्माण करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2023 में भी गुरु बृहस्पति गोचर (Jupiter Planet Transit In Aries) करके हंस पंच महापुरुष राजयोग (Hans Rajyog) बना रहे हैं, जिससे 4 राशि के जातकों को धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस महापुरुष राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में किसी महत्वपूर्ण योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए प्रयास करते रहें। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप के काम में धनलाभ संभव है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

हंस महापुरुष राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में भ्रमण करेंगे। इस समय आपके वैवाहिक जीवन में संबंध मजबूत होंगे। साथ ही अगर आप कोई नया ऑर्डर या टेंडर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को हंस महापुरुष राजयोग आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में संचरण करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान धर्म-कर्म के कार्यों मन लगेगा और सामाजिक कार्यों में शामिल भी हो सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

ज्योतिष अनुसार आप लोगों की गोचर कुंडली के दूसरे भाव में गुरु ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ संभव है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023