Chaturgrahi Yog In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन पर पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मेष राशि में चतुर्ग्रही योग योग बनने जा रहा है। यह योग अप्रैल में सूर्य, राहु, बुध और गुरु की युति से बनेगा। क्योंकि गुरु 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आप ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि महसूस कर सकते हैं जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आप साझेदारी का व्यापार शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आप नौकरपेशा हैं, तो आपको नए प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन इस समय विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

चतुर्ग्रही योग कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भावम में बन रहा है। इसलिए इस अवधि में आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं आप करियर में तरक्की करेंगे। आपके कौशल और अधिक जिम्मेदारी लेने की इच्छा की आपके बॉस और सहकर्मियों द्वारा सराहना की जाएगी। साथ ही जो लोग रिसर्च से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही स महीने कुछ आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं, मतलब कुछ फिजूल खर्च हो सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संबंध में भी कामयाबी मिलने के आसार हैं। वहीं नए कौशल विकसित करने और अपने ज्ञान के आधार का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी यह एक अच्छा समय है।

वहीं इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। वहीं जो लोग ज्योतिष, आध्यात्म, धर्म और विचार क हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023