Jupiter Planet Gochar In April: वैदिक ज्योतिष में कुछ ग्रह बहुत जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं, तो कुछ ग्रह लंबे समय अंतराल के बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह लगभग 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए गुरु ग्रह अप्रैल के महीने में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने (Guru Gochar In Aries) जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान आर्थिक लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ स्थान माना गया है। इसलिए इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। इस समय व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बृहस्पति ग्रह आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। साथ ही आप इस दौरान कोई जमीन- जायदाद और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय माता के साथ संंबंधों में मधुरता आएगी। माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा।
वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का काम भी शुरू कर सकते हैं। वहीं जो लोग अववाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक रूप से देखें तो आपका आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगा।