Guru Planet Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें देवताओं के गुरु बृहस्पति का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर (Jupiter Planet Gochar 2023) करने जा रहे हैं। जिससे विपरीत राजयोग (Vipreet Rajyog in 2023) का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग से 3 राशि के जातकों विशेष लाभ होने के आसार हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

विपरीत राजयोग बनने से आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान, प्रेम संबंध और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। वहीं जो लोग संतान के इच्छुक हैं, उनको संतान सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं यह समय छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। वह विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो इस समय उनको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

आप लोगों को विपरीत राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस समय वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस वक्‍त आपको पैसा कमाने के कई अच्‍छे मौके मिलेंगे। बड़े लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे और आपको इससे भविष्‍य में लाभ होगा। वहीं इस समय आपका माता के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे और माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

विपरीत राजयोग बनने से कर्क राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। क्योंकि यह योग आप लोगों की गोचर कुंडली के दशम भाव में बनने जा रहा है। जिसे कर्म और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं जॉब में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।

साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं, तो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023