Guru Gochar 2023: देवताओं के गुरु बृहस्पति भी अपना स्थान बदलने वाले हैं। गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। गुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। कर्क इनकी उच्चा राशि और मकर नीच राशि मानी गई है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को प्रात:काल 3 बजकर 33 मिनट पर अपनी स्वराशि मीन से निकलकर अपने मित्र राशि मेष में प्रवेश करेंगे। गुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में मीन राशि में जाएंगे। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के इस स्थान परिवर्तन का अनुकूल प्रभाव किस राशि के जातकों पर पड़ सकता है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति नौवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। प्रमोशन आदि का लाभ भी मिल सकता है। घर से सदस्यों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति सातवें और दसवें भाव से स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में गुरु बृहस्पति एकादश भाव में गोचर करेंगे। जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है और आप इस अवधि में अपने कारोबार को भी आगे बढ़ा सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय गुरु बृहस्पति जातकों की कुंडली के नौवें भाव में रहेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है और कई सफलताएं भी आपको मिल सकती हैं। कई जातकों को संतान प्राप्ति का भी सुख मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है और करियर में भी तरक्की मिल सकती है।