Guru Chandal Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही इस बीच में वह अन्य ग्रह के साथ युति भी बनाते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं मेष राशि में पहले से राहु ग्रह स्थित है। जिससे गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि  गुरु एक शुभ ग्रह हैं और राहु पाप ग्रह है जो गुरु के शुभ प्रभाव को नष्ट करने का काम करते हैं। जिससे अक्टूबर तक 4 राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि राहु ग्रह अक्टूबर में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए वह कौन सी राशि हैं, जिनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु चांडाल योग बनना धनु राशि के जातकों को थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपकी संतान की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। वहीं प्रेम- सबंधों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही  आप इस दौरान वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें। दुर्घटना की आशंका है। व्‍यापार में घाटा हो सकता है और इस बीच आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर के साथ विवाद हो सकता है। मानसिक अशांति हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का व्यापार भी शुरू नहीं करें। क्योंकि नुकसान के योग बन रहे हैं। आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। इसलिए निवेश सोच- समझकर करें।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आपकी राशि में गुरु चांडाल योग का प्रभाव 6 महीने तक रहेगा। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम थोड़ी कम हो सकती है। साथ ही इस समय आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए। वहीं प्रफेशनल लाइफ में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें और धैर्य के साथ काम लें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं कोई पुराना रोग उभर सकता है। साथ ही इस बीच आपकी आय कम रहेगी और खर्चे अधिक होने के कारण आर्थिक तंगी बनी रह सकती है। वहीं घर वालों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं कोई बुजुर्ग भी इस समय बीमार पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023