Grah Gochar January 2023: जनवरी 2023 ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनवरी में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 22 जनवरी को शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनवरी 2023 में ही बुध और मंगल देव भी अपनी स्थान बदलेंगे। ग्रहों की चाल बदलने से कई राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि जनवरी में होने वाले ग्रहों के गोचर से किन-किन राशियों के जातकों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है।

मेष राशि (Grah Gochar 2023)

जनवरी 2023 में ग्रहों के होने वाले राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का समय प्रतिकूल हो सकता है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कार्य पूर्ण करने भी बाधाएं आ सकती है। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में नहीं हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिक काम का दबाव हो सकता है। इस अवधि में वाद-विवाद भी होने की संभावना है।

कर्क राशि (Shani Gochar 2023)

इस राशि के जातकों का जीवन साथी से विवाद हो सकता है। संबंध भी खराब हो सकते हैं। आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा लेकिन खर्च बढ़ने के कारण आप धन की बचत करने में असफल रहेंगे। इस दौरान आपकी सेहत भी खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Surya Gochar 2023)

इस राशि के जातकों का आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन के लिए भी समय प्रतिकूल हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ भी विवाद हो सकता है और धन हानि होने की भी संभावना है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023