Government and Bank Career Horoscopes: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशि और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह आधिपत्य होता है और इन राशि से जुड़े लोगों पर उस ग्रह का प्रभाव होता है। जिससे उनका करियर और नेचर अलग- अलग होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी राशियों के बारे में, जिनसे जुड़े लोग सरकारी और बैंकिंग सेक्टर में अच्छा नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के राशि स्वामी सूर्य देव हैं और ज्योतिष में सूर्य देव को सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। इसलिए अगर सिंह राशि के लोगों की जन्मकुंडली में सूर्य देव की स्थिति सकारात्मक है, मतलब वह उच्च के हैं, तो सिंह राशि के लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के चांस अधिक रहते हैं। साथ ही ही ये लोग आत्मविश्वासी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। इनका अंदाज भी शाही होता है। साथ ही इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। स्वभाव से ये अधिक बोलने वाले होते हैं और कभी बोलते समय ये शब्दों की मार्यादा भूल जाते हैं। ये लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों की राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है और ज्योतिष में बुध ग्रह को तार्किक क्षमता, गणित, बैंकिंग सेक्टर का कारक माना जाता है। इसलिए मिथुन राशि के लोग बैंकिंग सेक्टर में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही बुध परिवर्तन और संचार का कारक है इसलिए मिथुन राशि के लोग की भाषा शैली अच्छी होती है और वे हर विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं ये लोग बातचीत करने में कुशल होते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए कन्या राशि के जातक भी बैंकिंग सेक्टर पर अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में भी अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं ये लोग जोखिम उठाने में ही माहिर होते हैं। रिलेशनशिप के लिए ये लोग वफ़ादार साथी होते हैं। ये लोग शिक्षक और मीडिया लाइन में भी अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही कन्या राशि के लोगों की फ्रेंड सर्किल बड़ी होती है। ये लोग थोड़े मजाकिया किस्म के भी होते हैं।