Cheeks Personality: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार के आधार पर फलित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं गालों के रंग के बारे में, शरीर के विभिन्न अंगों की तरह सामुद्रिक शास्त्र में यह भी बताया गया है कि गालों के रंग और आकार से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य कैसे को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं…
गालों का रंग हो सफेद (White Cheeks)
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के गालों का रंग सफेद है, तो उस व्यक्ति को कोई रोग हो सकता है। क्योंकि ऐसे व्यक्ति के अंदर खून की कमी होती है। साथ ही ऐसे लोग लापरवाह हो सकते हैं। वहीं ये लोग कोई भी काम बहुत सोच- समझकर करते हैं। मतलब ये लोग फैसला जल्दी नहीं ले पाते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है। इसलिए ये लोग विपरीत परिस्थिति में जल्दी घबरा जाते हैं।
गालों का रंग हो लाल (Red Cheeks)
अगर किसी व्यक्ति के गालों का रंग लाल है तो ये लोग थोड़े क्रोधी हो सकते हैं। साथ ही ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। साथ ही इनके अंदर धैर्य की कमी होती है। इनके अंदर आत्मविश्वास कूट- कूट कर भरा होता है। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं उसको पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग कुछ भी दिल में नहीं रखते, इनको जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं।
गाल हों मुलायम (Soft Cheeks)
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गाल मुलायम हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सब कुछ काफी आसानी से मिल जाता है। साथ ही इन लोगों को घूमने- फिरने का शौक होता है और ये जीवन में सब सुख- साधनों को भोगते हैं। इनको लग्जरी लाइफ जीने का शौक होता है। साथ ही ये लोग अपने जीवनसाथी को बेहद प्यार करने वाले होते हैं और रिश्ते को अच्छे निभाते हैं।
गाल हों कठोर
यदि किसी व्यक्ति के गाल कठोर हो तो व्यक्ति क्रोधी और चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। ये लोग धन तो खूब कमाते हैं। लेकिन ये सेविंंग नहीं कर पाते हैं। इन लोगों को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है।