Gajkesri Rajyog In Meen: वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है। उस व्यक्ति को सारे भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं वह व्यक्ति समाज में लोकप्रिय होता है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर की शाम को गजकेसरी (Gajkesri Rajyog In Meen) राजयोग बनने जा रहा है। यह योग गुरु और चंद्रमा की युति से बनेगा। इस राजयोग के बनने से 3 राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। अविवाहित युवक युवतियों के लिए इस अवधि में विवाह का अच्छा संयोग बनेगा। वहीं इस समय आप कारोबार के संबंध छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो छात्र हैं , उनको इस समय विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और व्यापार के लिहाज से अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप साझेदारी में कुछ काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय अच्छा है। इस दौरान आपकी कमाई भी अच्छी रह सकती है। शौक के साधनों में वृद्धि होगी। वहीं जो नौकरी में कार्यरते हैं, उनकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों को धन के मामले में शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी चल रहे ऋण से आप मुक्त हो सकते हैं। घर या वाहन खरीदने की कोशिश में है तो आपकी यह चाहत भी इस अवधि में पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023