Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है। साथ ही 15 फरवरी को शुक्र ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 4 राशि के जातकों की गोचर कुंडली में राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह 15 फरवरी को उच्च होकर आपके लाभ स्थान में चले जाएंगे। साथ ही शनि देव केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। साथ ही शश नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही करियर में प्रमोशन और अच्छा इंक्रीमेंट भी आपको मिल सकता है। वहीं आपको पुराने निवेश से भी धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
राजयोग का बनना आप लोगों के अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके भाग्य स्थान में हैं। वहीं 15 फरवरी को शुक्र ग्रह के गोचर करते ही करियर स्थान में मालव्य नाम का राजयोग भी बनेगा। साथ ही हंस नाम का राजयोग योग पहले से ही बना हुआ है। इसलिए शुक्र ग्रह आपको अच्छी जॉब दिलवा सकते हैं। साथ ही नौकरी में आपका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राजयोग बनना कन्या राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस समय आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। वहीं 15 फरवरी से मालव्य राजयोग बनेगा। साथ ही हंस राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए राजयोग का बनना किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में एक केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर विराजमान है। साथ ही उनकी दृष्टि आपके धन भाव पर है। इसलिए आने वाले समय नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको अटका हुआ प्राप्त हो सकता है। कार्य में सिद्धि और इच्छाओं की पूर्ति होना। मतलब आपको ग्रहों का पूर्णतय आशीर्वाद प्राप्त होगा।