Four Rajyog In Horoscope: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर राजयोग का भी निर्माण करते हैं। आपको बात दें कि गुरु अपनी राशि मीन में है। शनि अपनी राशि कुंभ में सूर्य के साथ है। शुक्र ग्रह, गुरु के साथ मीन राशि में उच्च के स्थिति है। जिससे सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि का ऐसा दुर्लभ योग 617 साल बाद बना है। वहीं इन ग्रहों की युति से शश, मालव्य और हंस राजयोग भी बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शश नाम का राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस सयम आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के द्वारा किए गए निवेश से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो अधिकारियों के साथ तालमेल बढिया होगा। भविष्य के लिए किसी योजना पर काम कर सकते हैं। व्यापार में आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में मालव्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी की आपको प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। आर्थिक मामलों में आप तरक्की करेंगे। समय-समय पर धन लाभ भी मिल सकता है। वहीं माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो कोई पद आफको मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु और शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य दो राजयोग बन रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर उच्च के विराजमान होंगे और साथ गुरु ग्रह भी उनके साथ होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही भविष्य के लिए किसी योजना पर काम कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको पूर्व में किए काम का भी इनको इस समय लाभ मिल सकता है। आपको आर्थिक मामलों में और कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। साथ ही कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है।