Grah Gochar March 2023:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही ग्रहों का यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि कि मार्च में 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। आपको बता दें कि मंगल मिथुन राशि में संचरण करेंगे। वहीं शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके अगले दिन बुध भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को मार्च के महीने में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल शत्रु राशि में विराजमान हैं। वहीं मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव में विराजमान होंगे। वहीं आपकी राशि में 30 अक्टूबर तक राहु ग्रह विराजमान रहेंगे। इसलिए मानसिक अशांति, तनाव, वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती हैं। साथ ही लेकिन गुरु ग्रह आपको तीर्थ यात्रा कराते रहेंगे। लेकिन आपके लाभ स्थान पर शनि देव विराजमान हैं। इसलिए पैसा आता रहेगा। लेकिन सेहत थोड़ी नरम रहेगी। संतान को कोई कष्ट हो सकता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मार्च का महीना कर्क राशि के जातकों को थोड़ा नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि कर्क राशि में पाश्विक योग बना हुआ है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में है। इसलिए मार्च की शुरुआत आपकी स्ट्रैस भरी रहेगी। साथ ही कुछ विषयों को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं करियर को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। साथ ही आपको कार्यस्थल पर बॉस के साथ तालमेल बिठाना चाहिए। लेकिन जो छात्र इंजीनियरिंग या किसी अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनको 12 मार्च तक का पीरियड अच्छा है। साथ ही 12 मार्च के बाद आपको विशेषकर हनुमान जी की पूजा और मंगल के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं शनि देव के उदय होते ही आपकी सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

कर्क राशि के लोगों को मार्च का महीना कुछ प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि तुला राशि में केतु ग्रह विराजमान है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस समय आपको चोट, ऑपरेशन और एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। वहीं 12 मार्च के बाद सेहत में सुधार आएगा। साथ ही काम- कारोबार में सुधार आएगा। वहीं पाश्विक योग बना हुआ है। इसलिए आपको राहु और केतु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। वहीं अगर आपका डिवोर्स चल रहा है, तो अलगाव हो सकता है। वहीं मांगलिक योग भी बन रहा है। लाइफ में उथल- पुथल रहेगी। आपको 17 मार्च से कुछ रिलेक्स मिलेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मार्च का महीना मकर राशि के लोगों को कुछ हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर अस्त होकर विराजमान हैं। इसलिए आपका स्वास्थ्य और आपके धन की स्थिति पर असर पड़ेगा। साथ ही आपका किसी परिवार के सदस्य के साथ विवाद हो सकता है।

वहीं आपको आंंखों में तकलीफ हो सती है। ये स्थिति 17 मार्च तक रहेगी। क्योंकि सूर्य देव 15 मार्च से अलग- अलग हो जाएंगे। वहीं इस समय माता के साथ तनाव हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।  भाई- बहनों का साथ मिलता रहेगा। 16 मार्च के बाद शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करने से बचें।

Aditya Gaur
(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023