Planet transits in January 2023: साल 2023 के जनवरी महीने में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले कर्मफल दाता शनि देव 17 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र 22 जनवरी को कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसके बाद मंगल 12 जनवरी को मार्गी होंगे तो वहीं बुध 18 जनवरी को मार्गी हो रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों इस दौरान सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
जनवरी का महीना मेष राशि के जातकों को थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। इस महीने आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही फिजूल खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे आपको बजट बिगड़ सकता है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उनका ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। इस समय आपका कोई प्रमुख काम रुक सकता है। कोई अड़चन लग सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए जनवरी का महीना हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही आप छोटी- छोटी बात पर क्रोधित हो सकते हैं, जिससे आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च भी तेजी से होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
जनवरी का महीना आप लोगों को धन के मामले में तो ठीक- ठाक रहेगा लेकिन कोई पैतृक संपत्ति का विवाह सामने आ सकता है। जिस कारण परिवार में कलह का माहौल रह सकता है। आपका भाई- बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। फरवरी में आप बदल सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों को जनवरी का महीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि जनवरी में शनि देव के गोचर करते ही आप लोगोंं को साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। जिससे आपको ऑफिस में काम को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतें। साथ ही बॉस से वाद- विवाद से बचें। वहीं इस समय आपके कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।