Five Planet Transit In January: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि जनवरी में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले 14 जनवरी को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 22 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही मंगल और बुध ग्रह भी मार्गी होने जा रहे हैं। इन सब चाल की बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको जनवरी में धनलाभ और करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में बदलाव अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस महीने आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव वृष राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में तो वहीं शनि देव 11वें स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही जो जातक नौकरी में कार्यरत है उनके लिए वेतन में बढ़ोत्तरी और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको अपनी किसी पैतृक संपत्ति की बिक्री से भी लाभ का सुख मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में बदलाव आर्थिक रूप से आपको लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में तो ग्रहों के राजा सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। वहीं सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, वो कर सकते हैं। साथ ही आप लोग इस समय कारोबार या अन्य किसी काम से इस अवधि में यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023