February 2023 Vrat Tyohar List: पंंचांग के अनुसार फरवरी का महीना काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं। इस महीने महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज, विजया एकादशी, प्रदोष व्रत और विनायक चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार- व्रत पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं सभी त्योहारों की डेट…

फरवरी 2023 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Festival And Vrat February 2023)

बुधवार, 1 फरवरी: जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

गुरुवार, 2 फरवरी: गुरु प्रदोष व्रत

रविवार, 5 फरवरी: माघ पूर्णिमा व्रत, ललिता जयंती

सोमवार, 6 फरवरी: फाल्गुन मास आरंभ

गुरुवार, 9 फरवरी: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

रविवार, 12 फरवरी: यशोदा जयंती 

सोमवार, 13 फरवरी: शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति

मंगलवार, 14 फरवरी: जानकी जयंती

बुधवार, 15 फरवरी: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 

शुक्रवार, 17 फरवरी: विजया एकादशी

शनिवार, 18 फरवरी: महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

सोमवार, 20 फरवरी: फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या 

मंगलवार, 21 फरवरी: फुलेरा दूज

गुरुवार, 23 फरवरी: विनायक चतुर्थी

शनिवार, 25 फरवरी: स्कंद षष्ठी 

सोमवार, 27 फरवरी: होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

माघ पूर्णिमा व्रत

वैदिक पंचांग के मुताबिक, माघ माह के पूर्णिमा तिथि की का आरंभ 4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 28 मिनट से होगी। जो अगले दिन 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि को आधार मानते हुए माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयागराज में स्नान, दान और जप करते हैं।

महाशिवरात्रि 2023

वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 01 मिनट से आरंभ होगी, जिसका अगले दिन 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 17 मिनट पर अंत होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा- अर्चना की जाती है।

फुलेरा दूज 2023

पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाई जाती है। इस साल इस बार फूलेरा दूज 21 फरवरी 2023 को मनाया जाएगी। यह एक अबूझ मुहूर्त होता है। इसमें बिना मुहूर्त देखे बिना विवाह किया जाता है। साथ ही इस दिन से ही ब्रत में होली की शुरुआत हो जाती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023