Dream Interpretation: सपने हमें जीवन में आने वाली समस्याओं और सुख-समृद्धि के संकेत देते हैं। कई सपने अच्छे और कई सपने बुरे संकते देते हैं। हर सपने का संकेत अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं कि सपने में खुद को या और किसी को रोते हुए देखना शुभ होता है या अशुभ।

सपने में खुद को रोते हुए देखने का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ सूचक माना गया है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में कुछ अच्छा हो सकता है। वहीं सपने में खुद की बदनामी पर रोते हुए देखना भी शुभ संकेत माना गया है। इससे आने वाले समय में आपकी सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

सपने में किसी के मृत्यु पर खुद को रोते हुए देखना

सपने में किसी की मृत्यु पर खुद को रोते हुए देखना शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपकी उम्र लंबी हो सकती है।

सपने में खुद के दिवालियेपन पर रोता देखना

सपने में खुद के दिवालियेपन पर रोता देखना भी शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।

सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को रोते हुए देखना

सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को रोते हुए देखना भी शुभ संकेत माना गया है। वहीं सपने में किसी दोस्त को रोते हुए देखने का मतलब होता है कि आपकी समस्या का समाधान करने के लिए किसी व्यक्ति की जरूरत है।

सपने में नई दुल्हन को रोत हुए देखना

सपने में नई दुल्हन को रोते हुए देखना अशुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ होता है कि परिवार में झगड़ा हो सकता है,गृह क्लेश भी होने की संभावना होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023