Dream Interpretation: सपने में किन चीजों को देखने का शुभ संकेत होता है और किन चीजों को देखना अशुभ माना गया है। हर सपने का शुभ और अशुभ संकेत स्वप्न शास्त्र में बताया गया है। आइए जानते हैं कि सपने में शिवलिंग देखना शुभ संकेत माना गया है या अशुभ।

सपने में शिवलिंग का दिखाई देना

सपने में शिवलिंग का दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सभी समस्याएं खत्म हो सकती है और आपकी प्रगति हो सकती है।

गर्भवती महिला को सपने में शिवलिंग दिखाई देना

गर्भवती महिला को सपने में शिवलिंग का दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जन्म लेने वाली संतान बहुत ही भाग्यशाली और स्वस्थ होगी।

सपने में सफेद शिवलिंग का दिखाई देना

सपने में सफेद शिवलिंग का दिखाई देना अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे परिवार में सुख-समृद्धि आ सकती है। वहीं सपने में सफेद शिवलिंग पर दूध चढ़ान भी शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके जीवन में सुख-शांति आ सकती हैं। साथ ही चल रहा तनाव भी खत्म हो सकता है।

बीमार व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देना

बीमार व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देना बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को जल्द ही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

सपने में गंगा नदी के किनारे शिवलिंग का दिखाई देना

सपने में गंगा नदी के किनारे शिवलिंग का दिखाई देना अच्छा संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप पर भगवान शिव की असीम कृपा हो सकती है। जीवन में आने वाली परेशानियां से आपको को मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023