Dream Interpretation: कई सपने शुभ और कई सपने अशुभ माने गए हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी भी देवी-देवता के दर्शन करना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि सपने में बांस देखना शुभ संकेत माना गया है या अशुभ।
सपने में बांस को तोड़ने के संकेत
सपने में बांस की लकड़ी को तोड़ना अशुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करा पड़ सकता है।
सपने में बहुत से बांस के पेड़ दिखाई देना
सपने में बहुत से बांस के पेड़ दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।
सपने में बांस के पेड़ पर खुद या किसी को चढ़ते देखना
सपने में बांस के पेड़ पर खुद या किसी और को चढ़ते देखना भी शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं।
सपने में सूखे बांस का पेड़ दिखाई देना
सपने में सूखे बांस का पेड़ दिखाई देना अशुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको कार्यक्षेत्र में असफलता मिल सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में कई परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।
सपने में बांस के पेड़ को काटना
सपने में बांस के पेड़ को काटना या कटते देखना नकारात्मक सूचक माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं किसी बीमारी के इलाज पर भी आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।
