Dream interpretation: कई सपने शुभ और कई सपने अशुभ संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में इस बात की जानकारी दी गई है कि सपने में क्या देखना अशुभ होता है और क्या देखना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि सपने में सांप देखना शुभ संकेत होता है या अशुभ।

सपने में काले सांप को पकड़ते देखना

सपने में काले सांप को पकड़ते देखना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी परेशानियां जल्द ही खत्म हो सकती हैं।

सपने में काले सांप को मारना

सपने में काले सांप को मारना भी शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ यह होता है कि आप अपने शत्रुओं पर जल्द ही विजय प्राप्त कर सकते हैं।

सपने में काले सांप और नेवले की लड़ाई देखना

सपने में काले सांप और नेवले की लड़ाई देखना अशुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। आपका किसी से वाद- विवाद हो सकता है। इस कारण आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

सपने में काले सांप को काटते देखना

सपने में काले सांप को काटते देखना अशुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप पर कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आने वाले समय में आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं।

सपने में सांप को डसते देखना

सपने में सांप को डसते देखना भी अशुभ संकेत माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि नौकरी और कारोबार में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023