Delhi Election/Chunav Results 2020 Astrological Prediction: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गये हैं। जिसमें केजरीवाल की पार्टी बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। ज्योतिषियों का भी कहना है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में फिर से अपनी सरकार बना सकते हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, सन् 1968 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। इस जानकारी के आधार पर उनके सितारे क्या कहते हैं जानते हैं…
केजरीवाल की राशि और लग्न दोनों ही वृषभ हैं। इनकी कुंडली के पराक्रम भाव में मंगल मौजूद हैं जो उन्हें पराक्रमी बना रहे हैं। मंगल का मजबूत होना अरविन्द केजरीवाल के लिए शुभ संकेत दे रहा है। अरविन्द केजरीवाल की कुंडली में सिंह राशि के चौथे घर में गुरु, शुक्र और बुध की युति बन रही है, जो कि जनता का भाव होता है। इनकी कुंडली के तीसरे घर में सूर्य और मंगल बैठा हुआ है। जबकि पंचम भाव में केतु और एकादश भाव में राहु बैठा हुआ है। सभी ग्रहों में केतु और राहु के मध्य आ जाने से इनकी कुंडली में कालसर्प योग भी निर्मित हो रहा है। सुख भाव का स्वग्रही सूर्य इन्हें ईमानदार छवि प्रदान करता रहता है। लेकिन मित्र और विरोधी ग्रहों का गठजोड़ की वजह से इन्हें विवादों का सामना भी करता रहना पड़ता है।
इसके अलावा मेष राशि में शनि और चंद्रमा विषयोग बना रहे हैं। ग्रहों की ये स्थिति ज्योतिषियों अनुसार काफी मजबूत बताई जा रही है। जो अरविन्द केजरीवाल के लिए लाभ की स्थिति बना रही है। केजरीवाल इस समय लाभेश बृहस्पति की महादशा भोग रहे हैं जो कि उनके लिए एक उत्तम काल है। केजरीवाल पर शनि की ढैय्या 24 जनवरी को खत्म हो चुकी है। जिससे सितारे इन पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। शनि के प्रभाव से इन्हें आपार जन समर्थन मिल सकता है।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

