Conjunction Of Shani And Sun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में संंचरण कर रहे हैं और 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिससे कुंभ राशि में सूर्य और शनि देव की युति का निर्माण (Surya And Saturn Ki Yuti) होगा। जिसका असर सभी राशयों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि और सूर्य ग्रह की युति सिंह राशि के जातकों शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रही है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही आपका अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस समय व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप जितनी मेहनत करेंगे उसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। वहीं आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो सुखद साबित हो सकती है। वहीं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही पिता के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि और सूर्य की युति धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपको गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बनने जा रही है। आपको बता दें कि यहां शनि देव बेहद मजबूत में होते हैं। इसलिए अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

साथ ही इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आर्थिक रूप से देखें तो आपका आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023