Conjunction Of Shani And Budh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 30 साल बाद कुंभ राशि में संंचरण कर रहे हैं और 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए ज्योतिष में इस युति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस युति के बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें भाव में बन रही है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही  पूर्व में किए काम का भी इनको इस समय लाभ मिल सकता है। आपको आर्थिक मामलों में और कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। वहीं कारोबारियों की इस अवधि में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और बुध की युति वृष राशि के जातकों को करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए यह अवधि काम- कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति की बात चल सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए यह अवधि शुभ सिद्ध हो सकती है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में विस्तार के भी योग हैं। इस समय आपका पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उनके साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपके भाग्य स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। वहीं जो आपको इस समय योजनाओं में सफलता मिल सकती है।

साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। छात्रों के लिए यह अवधि शुभ सिद्ध हो सकती है। मतलब जिन छात्रों का इस समय इंंटरव्यू हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023