Lunar Eclipse 2022: अभी कुछ दिन पहले दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। तो वहीं अब देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो ज्योतिष की दृष्टिकोण से शुभ नहीं माना जा रहा है। आपको बता दें कि यह ग्रहण  8 नवंबर को लगने जा रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। साथ ही यह चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। वहीं चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। वहीं इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

जानिए चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 2 बजकर 39 मिनट पर
चंद्र ग्रहण समाप्त: 6 बजकर 19 मिनट पर

आपको बता दें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाते हैं। साथ ही यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ- साथ ऑस्ट्रेलिया,उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, रूस, चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और जापान आदि मे दिखाई देगा।

मेष राशि: चंद्र ग्रहण आपके लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि में ही लगने जा रहा है। इसलिए इस समय व्यापार में कोई नई डील करने से बचना चाहिए। वहीं दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। वहीं इस समय किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं।

वृष राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इस समय लेन- देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही व्यापार में इस समय कम मुनाफा हो सकता है। व्यापार धीमा चल सकता है। कार्यस्थल पर बॉस या सहयोगियों से कहासुनी हो सकती है।

कन्या राशि: चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए आर्थिक रूप से नुकसान भरा सिद्ध हो सकता है। साथ ही  इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और खान-पान संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं कोई जरूरी काम होते- होते रुक सकता है। साथ ही लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।