Shani Dev Margi in October: कर्मफल दाता शनि देव 23 अक्टूबर को मार्गी हुए हैं। शनि देव जब भी अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं तो इसका असर देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही उनकी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वहीं ज्योतिष अनुसार शनि देव ने मार्गी होकर शश नाम का राजयोग बनाया है। जिससे 3 राशि के जातकों को व्यापार में धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि: आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में नवम भाव के स्वामी हैं। जिसको भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको हर कार्य में किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है। साथ ही शनि देव भाग्य और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए आप लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आपका कारोबार शनि देव मतलब लोहा, शराब और पेट्रोल से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके लाभ स्थान पर गुरु ग्रह स्थित हैं। इसलिए आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश से लाभ हो सकता है।
तुला राशि: शनि देव की उल्टी चाल शुरू होते ही आपको कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता मिल सकती है। साथ ही आमदनी के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली में पंचम और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए आपकी कुंडली में शश नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए कर्ज और उधार में लंबे समय से फंसा रुपया भी वापस मिल सकता है। साथ ही लंबी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं अगर आपका करियर बैंक और बैंकिंग सेक्टर से संबंधित है तो आपको ये समय बेहतर साबित हो सकता है।
मकर राशि: शनि देव के सीधी चाल चलते ही आप लोगों को करियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ साथियों के साथ मधुर संबंध स्थापित हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को नई जॉब का ऑफर आ सकता है। इस समय आप लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। वहीं आपकी राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए शनि देव का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आप लोग एक लाजवर्त रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।